राजनीति : एक दलदल

ये राजनीति भी देखो बड़ी गन्दी चीज़ है ,
हिंदू और मुस्लिम का दंगा इसका बिज़ है,
कुछ सियासती प्यादों ने ऐसा चक्रव्यूह रचाया ,
हिंदुस्तान की जनता को आपस में लड़वाया ,
कभी धर्म के नाम पर तो कभी ज़ात के नाम पर सबकी बुद्धि फेरी ,
धर्मनिरपेक्षता छोड़ो अब तनिक भी न करो देरी ,
ये राजनीति भी देखो बड़ी गन्दी चीज़ है ,
हिंदू और मुस्लिम का दंगा इसका बिज़ है,
राजनैतिक मुद्दों में देखो धर्म प्रधान है,
धर्म के नाम पर लड़वाना बिल्कुल आसान है,
अब तो देखो संभल जाओ इन सियासती चालो से ,
आपस में न टकराओ तीर -भालो से ,
वरना तुम्हारा मिटना बिल्कुल आसान है ,
सियासती बन्दों का तो बस यही काम है,
ये राजनीति भी देखो बड़ी गन्दी चीज़ है ,
हिंदू और मुस्लिम का दंगा इसका बिज़ है,

By - Ritesh Goel 'Besudh'

No comments