नई खबर- सीमा

सुना है बाज़ार में एक नई ख़बर आई है, 
चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से एक जासूस आई है, 
जो नाम अपना सीमा हैदर बताई हैं, 
वो कहती है वो पाँचवी तक पढ़ी है, 
क्या पाकिस्तान की शिक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी हैं, 
ये फराटेदार अंग्रेजी क्या उसने कक्षा तीसरी में पढ़ी है, 
खैर हमें क्या लेना-देना, हम तो आम जनता हैं फ़िर से सो जायेंगे, 
जब कोई बड़ा कांड होगा तब टैग करके सब मित्रों को बतायेंगे, 
उस घटना पर अपना रोष जतायेंगे, 
सरकार और कानून व्यवस्था को गलत ठहरायेंगे, 
कुछ दिनों में सब कुछ भूल जायेंगे, 
एक नई खबर के लिए मोबाइल पर फ़िर से अपनी उंगलियाँ चलाएंगे। 
लेखक- रितेश गोयल 'बेसुध'

No comments