हाई-फाई जनरेशन
आज की जनरेशन बड़ी हाई-फाई है,हर काम में इनके वाई-फाई है,
मार्केट जाने की कह दो तो सड़ा सा मुँह बनाते है,
एक क्लिक से ही सब कुछ ऑनलाइन मंगाते है,
इंडोर और आउटडोर का इनको नहीं है शौक़,
इन्टरनेट पर करते रहते ऑलवेज ही ये ब्लॉग,
सोशल मीडिया में चर्चा इनकी ही छाई है,
ट्वीट और लाइक में जान समाई है,
स्मार्टनेस की हद तो तब हो जाती है,
वाइफ भी जब इनकी ऑनलाइन आती है,
आज की जनरेशन बड़ी हाई-फाई है,
हर काम में इनके वाई-फाई है।
By-Ritesh Goel 'Besudh'
Post a Comment