बेटा

बनकर एक छोटा सा बेटा,
आया वो इस दुनिया में,
करने हैं उसको काम बड़े,
देखो अपने जीवन में,
माँ-बाप का सुन्दर सपना,
उनके जीवन का कर्मा,
अपनों के कल की उम्मीदें,
उसके नाज़ुक कंधो पे,
बनकर एक छोटा सा बेटा,
आया वो इस दुनिया में,
करने हैं उसको काम बड़े,
देखो अपने जीवन में,
पढ़-लिख कर हैं नाम कमाता,
अपने पिता का हाथ बंटाता,
सबकी उम्मीदें सफल बनाता,
आकर बच्चपन से यौवन में,
बनकर एक छोटा सा बेटा,
आया वो इस दुनिया में,
करने हैं उसको काम बड़े,
देखो अपने जीवन में,
अपने वंश को आगे बढ़ाता,
माता-पिता को मुक्ति दिलाता,
कर देता खुद को कुर्बान,
अपनों के हित की रक्षा में,
बनकर एक छोटा सा बेटा,
आया वो इस दुनिया में,
करने हैं उसको काम बड़े,
देखो अपने जीवन में।

By- Ritesh Goel 'Besudh'

No comments