पत्नी बनाम प्रेमिका
सिंगल बैटरी फोन में ड्यूल सिम कार्ड फसाया,
उसका जीवन हो गया बिल्कुल बंटाधार है,
पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसा मझदार है,
आखिर में वह सलाह मशवरा करने मेरे पास आया, क्योंकि एक मैं ही था जिसने अपना प्रेम शादी के बाद पाया,
मैंने उसको बैठाकर बड़े प्यार से समझाया,
पत्नी पुराण का पाठ उसको पूरा याद करवाया,
पत्नी घर संसार है,तो प्रेमिका बाजार है,
पत्नी पर प्यार लुटाओगे तो सुखी संसार पाओगे,
और यदि प्रेमिका पर लूट आओगे तो आर्थिक चोट खाओगे,
पत्नी की एक इच्छा पूरी कर दो,वो दस गुना लौटाएगी,
और प्रेमिका की एक इच्छा पूरी कर दो दस और बताएगी,
कुल मिलाकर जीवन साथी का भरोसा ही दांपत्य जीवन का सार है,
पत्नी तुम्हारी जीत है और प्रेमिका हार है।
लेखक-रितेश गोयल 'बेसुध'
Post a Comment